पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमेरठ, यूपी। स्पीड से आती ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद भी ट्रैक्टर का ड्राइवर नहीं रुका। घटना का CCTV सामने आया है।
-हादसा 15 मई को थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर हुआ। बाइक सवार यू टर्न लेकर सड़क की ओर आ रहे थे, तभी सामने से ट्रैक्टर आ गया।
- ट्रैक्टर की टक्कर के बाद बाइक सवार गिर पड़े। इसमें से एक सवार ट्रॉली के नीचे आ गया।
-हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वहां से भाग गया। घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
-हादसा समीप दुकान पर लगे CCTV में कैप्चर हो गया।
-हालांकि बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.