सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े होने से हो रही दुर्घटनाएं, लोग परेशान
नादौन | एनएच नादौन- हमीरपुर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन व संबधित विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा। सतीश कुमार, प्रदीप सिंह, प्रकाश चंद, दीपक, राजेश, विरेंद्र सिंह का कहना है कि नादौन बस स्टैंड से मात्र कुछ ही दूरी पर सब्जी मंडी के नजदीक पिछले तीन-चार महीनों से राजमार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं कि वहां वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। हर रोज इस राजमार्ग से वीआईपी मूवमेंट रहती है परंतु लगता है कि सबने आंखें बंद कर रखी हैं। लोगों ने सीएम से मांग की है कि नादौन-हमीरपुर एनएच की रिपेयर के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए जाए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर रावत ने कहा कि इसका टेंडर हो चुका है तथा बारिश बंद होने के बाद दस दिनों के भीतर इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी।