पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Account Of 20 Thousand Students Of Ranchi Not Linked With Aadhaar Scholarship Amount Is Not Being Transferred

रांची के 20 हजार स्टूडेंट्स का अकाउंट आधार से लिंक नहीं, स्कॉलरशिप की राशि नहीं हो रही ट्रांसफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची के 20 हजार से अधिक स्टूडेंट्स का बैंक अकाउंट से आधार लिंक नहीं होने से स्कॉलरशिप की राशि ट्रांसफर नहीं हो रही है। जिले में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2019-20 की स्कॉलरशिप राशि लेने के लिए 20 मार्च तक आधार लिंक कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर 31 मार्च को फाइनेंशियल इयर क्लोज हो जाएगा। इसके बाद ई-कल्याण पोर्टल भी बंद हो जाएगा। इसके बाद स्कॉलरशिप की राशि के लिए जून-जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, साइकिल की राशि भी चार हजार से अधिक स्टूडेंट्स के अकाउंट में आधार लिंक नहीं होने से ट्रांसफर नहीं हो रही है। जबकि जनवरी में ही जिला कल्याण कार्यालय की ओर से प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के माध्यम से सभी स्कूलों को ऐसे स्टूडेंट्स की सूची भेजी गई थी, जिनके खाता में स्कॉलरशिप राशि का ट्रांसफर नहीं हुआ। सभी स्कूल प्रबंधन से कहा गया था कि अपने स्टूडेंट्स का बैंक खाता का आधार के साथ शत-प्रतिशत लिंक कराना सुनिश्चित करें। यह जानकारी यूआईडीएआई की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। https://resident.uidai.gov.in/check-aadhaar-linking-status पर जाकर कोई भी यह जान सकता है कि उनका आधार लिंक है या नहीं।

खबरें और भी हैं...