पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहांपुर, यूपी। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को हैरान कर दिया। एक शख्स ने 6 साल के जुड़वा भाइयों पर उसकी 7 साल की बेटी के साथ 4 घंटे तक अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। जब पिता दोनों बच्चों को लेकर थाने पहुंचा, तब मामले की जांच के आदेश दिए गए। SP ने जब छोटे बच्चों पर इतने गंभीर आरोप लगे सुने, तो वे भी हैरान रह गए। माना जा रहा है कि यह आपसी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है।
-मामला थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र का है। अपने मासूम बच्चों को लेकर पिता CO सदर बलदेव सिंह खनेड़ा के पास पहुंचा। इन बच्चों पर पड़ोसी की 7 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है।
-ये जुड़वा भाई और बच्ची एक ही स्कूल में प्राइमरी में पढ़ते हैं।
-बच्ची के परिजनों ने जन शिकायत निवरण प्रणाली (IGRS) पर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को इस मामले की जांच CO सदर के पास पहुंची थी।
-जब दोनों बच्चों के पिता को इसकी जानकारी लगी, तो वे खुद थाने जा पहुंचे। CO सरकारी काम के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। SP सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
4 घंटे तक अश्लील हरकत का आरोप...
-पिता ने बताया कि वह ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। उसके बच्चे गांव के स्कूल में पहली क्लास में पढ़ते हैं। उन्हीं के साथ 7 साल की बच्ची भी पढ़ती है। बच्ची के पिता का आरोप है कि दोनों भाई बच्ची को झाड़ियों में ले गए और करीब 4 घंटे तक अश्लील हरकत की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.