पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ट्विटर पर धमकी देने के आरोपी को सोडाला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रभाकर पांडे (24) गोरखपुर का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने आईपी एड्रेस और तकनीकी आधार पर गोरखपुर के हरपुर बुद्धहट से गिरफ्तार किया है।
- थानाधिकारी सुनील प्रसाद शर्मा ने बताया कि 10 अप्रैल को भारत बंद की अफवाहों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। इस पोस्ट पर प्रभाकर पांडे की आईडी से रि ट्वीट में धमकी मिली। उसने पोस्ट किया कि जो भी गहलोत के घर पर हमला करेगा उसे 10 लाख रुपए मिलेंगे।
- गिरफ्तार आरोपी प्रभाकर एमकॉम तक पढ़ा है और बैंक परीक्षा की तैयारी कर रहा है। इस प्रकार की जानकारी मिलते ही गहलोत के निजी सचिव देवराम सैनी ने शुक्रवार रात सोडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.