पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभागलपुर. सबौर ब्लॉक चौक स्थित एक कमरे में 15 साल की नाबालिग से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। घटना 15 अप्रैल की है। पीड़िता थाने गई तो उसे वहां चौकीदार ने धमकाया और बिना मेडिकल जांच के यह कह कर भगा दिया कि केस करोगी तो परेशानी होगी।
चौकीदार के बेटे समेत तीन पर गैंगरेप का आरोप है। पीड़िता मंगलवार को डीआईजी विकास वैभव से मिली। इसके बाद मामला दर्ज हुआ। सबौर प्रखंड के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने रजंदीपुर निवासी वीरो पासवान, बम-बम कुमार और अरविंद दास पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने उसे बताया उक्त तीनों युवक घर पहुंचे और कहा कि तुम्हारी मां बेहोश होकर खेत में गिर गई है। यह सुनते ही युवकों के साथ खेत की तरफ जाने लगी। कुछ दूर जाने के बाद तीनों युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सबौर ब्लॉक चौक स्थित एक कमरे में ले गए, वहां तीनों ने रातभर दुष्कर्म किया।
थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को उक्त लड़की ब्लॉक चौक के पास मिली थी। उसके पास एक बक्सा भी था। उसे थाने लाया गया, वहां उसने अपनी मां पर मारपीट का आरोप लगाया। उसकी मां को खबर कर बुलाया गया और लड़की को उसे सौंप दिया गया। उसने यह नहीं बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। यदि रेप की बात बताती तो केस दर्ज कर मेडिकल कराया गया होता।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.