कोयला व्यवसायी हत्या का नामजद अभियुक्त धराया
टीपीसी से संबंध का आरोप
पिपरवार| पुरणाडीह काँटा घर के पास हुए साबिर अहमद हत्याकांड मे फरार चल रहे नामजद अभियुक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जयसूर्या कुमार उर्फ सूर्या उर्फ जयश्री को पिपरवार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है की पिपरवार थानान्तर्गत पुरनाडीह वजन घर के पास 6 अक्टूबर को हुए हत्याकांड मे मृत साबिर के भाई ने पिपरवार थाना मे चार व्यक्तियों को नामजद करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमे टीपीसी उग्रवादियों द्वारा लेवी की माँग न पुरा करने पर अपने भाई साबिर की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। पिपरवार थाना कांड संख्या 40/2019 के तहत प्राथमिकी मे दर्ज नामों मे आदेश गंझू एरिया कमांडर टीपीसी, नरेश गंझू ,सुर्या, विनय खलखो को भा०द०वि० की धारा 302,201, आर्म्स एक्ट 34,27 एवं सीएल एक्ट 17(I),(II) मे आरोपी बनाया गया था। शुक्रवार को चतरा पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जयसूर्या कुमार उर्फ सूर्या उर्फ जयश्री पिता बाल किशोर महतो साकिन जोगिया पोस्ट बहेरा थाना पिपरवार जिला चतरा को ग्राम जोगिया स्थित सुरेश महतो के घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त जयसूर्या कुमार उच्च ऊर्जा के द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया है कि टीपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर आदेश गंजू के द्वारा पूर्ण आरडी कोल परियोजना से जुड़े व्यवसायियों से लेवी की वसूली की जाती थी किंतु साबिर अहमद के द्वारा लेवी की राशि नहीं देने पर इन लोगों के द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।