पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। शहर के जूना वाडज इलाके में गांधीनगर टेकरा के पास 21 वर्षीय युवती पर एक युवक ने एसिड अटैक कर दिया। जिससे युवती का शरीर झुलस गया। यह अटैक किस वजह से किया गया है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपसी रंजिश में यह हमला हुआ…
युवती के परिवार वालों का कहना है कि यह हमला आपसी रंजिश को लेकर किया गया है। युवती गांधीनगर टेकरा के पास चाली में रहती है। हमला करने वाले युवक का नाम विनोद बताया गया है। पुलिस ने विनोद को पकड़ने के लिए कोशिशें शुरू कर दी है। अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.