पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी, प्रेमचंद, सरला और कोचर बंधु समेत 14 पर चार्जशीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना.  सीबीआई ने रेलवे होटल टेंडर घोटाले में सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता, उनकी पत्नी सरला गुप्ता, विनय कोचर, विजय कोचर,  पीके गोयल (पूर्व एमडी, आईआरसीटीसी), विक्रमजीत सिंह अहलुवालिया,  बी.के.अग्रवाल, वी.के.अस्थाना, आर.के.गोगिया (सभी आईआरसीटीसी के तत्कालीन ग्रुप जनरल मैनेजर), रमेश सक्सेना (आईआरसीटीसी के तत्कालीन निदेशक) समेत कुल 12 लोग व 2 कंपनियों पर चार्जशीट दायर की। बी.के.अग्रवाल वर्तमान में रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर हैं। मेसर्स लारा प्रोजेक्ट (डिलाईट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) भी आरोप पत्र दायर हुआ है।   

 

 

- सीबीआई के अनुसार, रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद ने कोचर बंधुओं को लीज पर आईआरसीटीसी के 2 होटल दिलाए और इसके बदले पटना में 3 एकड़ बेशकीमती जमीन ली।’ इसी जमीन पर बिहार का सबसे बड़ा मॉल बन रहा था। आयकर विभाग इस जमीन को जब्त कर चुका है। इस मामले में मनी लाउंड्रिंग के मसले को ईडी  जांच रही है। उसने 27 जुलाई 2017 को अलग से मुकदमा किया है। इस मामले में लालू परिवार से पहले ही पूछताछ हो चुकी है।

 

खबरें और भी हैं...