पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गया समेत 7 शहरों के ग्रामीण इलाकों में भी निर्माण के लिए अब नक्शा जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. आरा, बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर, राजगीर, गया, बोधगया और सहरसा प्लानिंग एरिया (आयोजना क्षेत्र) में शामिल गांवों में भी निर्माण के लिए नक्शा पास कराना होगा। नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर पंचायत के दायरे में आने वाले इलाकों में भी आवासीय और व्यावसायिक निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य कर दिया है।  

 


- आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को नक्शा पास करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जांच के बाद आवासीय और व्यावसायिक निर्माण को मंजूरी देंगे। विभाग ने यह आदेश प्लानिंग एरिया में हो रहे बेतरतीब निर्माण को रोकने के लिए दिया है।

- अभी सात शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। ये पांच शहर तेजी से बढ़ रहे हैं। सात शहरों में तीन गया, सहरसा और मुजफ्फरपुर प्रमंडलीय मुख्यालय हैं, जबकि आरा और बिहारशरीफ को नगर निगम का दर्जा प्राप्त है। बोधगया और राजगीर पर्यटकों के लिहाज से महत्वपूर्ण शहर हैं।

- इन शहरों की अगले 20 वर्ष की जरूरतों के हिसाब से मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। राजधानी पटना का मास्टर प्लान अस्तित्व में आ चुका है, जबकि ऐतिहासिक महत्व के अन्य दो शहरों बोधगया और राजगीर के आयोजना क्षेत्र को मंजूरी दी जा चुकी है। अन्य शहरों के आयोजना क्षेत्र के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।  

 

 

खबरें और भी हैं...