पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांगाजाटा में जमे नक्सलियों को मात देने की रणनीति तैयार, आईजी ऑपरेशन ने की समीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाईबासा.   सारंडा-पोडाहाट जंगल के गोइलकेरा व गुवा सीमा पर अवस्थित सांगाजाटा पहाड़ पर सुरक्षा बल के जवानों ने करीब 100 से ज्यादा नक्सलियों को घेर रखा है। रह- रहकर दोनों ओर से गोलीबारी भी हो रही है। बुधवार को भी नक्सलियों व सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार जवानों के घायल होने की खबर है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि गांव के मरीजों को वहां से लाया गया है। 


इधर, पुलिस इस ऑपरेशन को राज्य का सबसे बड़ा नक्सली ऑपरेशन मान रही है। लिहाजा बुधवार को आपरेशन आईजी आशीष बत्रा व सीआरपीएफ आपरेशन के आईजी संजय एस लाटकर बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से चाईबासा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद इन पुलिस अधिकारियों ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ सांगाजाटा में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली। साथ ही नक्सलियों को मात देने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक बैठक कर रणनीति बनाई।

 

प्रखंड कार्यालय के पास सीआरपीएफ के डीआईजी कार्यालय में बनाई गई रणनीति को हालांकि सुरक्षा कारणों से गुप्त ही रखा गया है, लेकिन आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा ने बताया कि यह एक बड़ा ऑपरेशन है। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही बड़ी सफलता मिलने के बाद पूरे ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी भी दे दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ नक्सलियों की घेराबंदी की समीक्षा की। साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए। 

खबरें और भी हैं...