वर्कशॉप से एक्टिवा चोरी, मामला दर्ज
सेक्टर-5 पुलिस थाने में सेक्टर 5 बस स्टैंड से एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसमें हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर श्रवण कुमार ने शिकायत दी है। जिसमें श्रवण ने बताया कि वो छुट्टी पर अपने घर हिसार गया हुआ था। पीछे से एक्टिवा (एचआर20एएम-5734) को यहां बस स्टैंड के साथ लगती वर्कशॉप में खड़ा किया था। लेकिन जब वो होली की छुट्टी के बाद घर से वापिस आए, तो देखा कि यहां उनकी एक्टिवा नहीं है। सेक्टर 5 पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। जिस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।