पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवार्ड बिहार-यूपी के युवाओं को समर्पित है जो अभाव में बेहतर मुकाम बना रहे- पंकज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोपालगंज(बिहार)।  यह अवार्ड बिहार और उत्तरप्रदेश के उन युवाओं को समर्पित है जो अभाव में भी जीकर अपना एक बेहतर मुकाम बनाते हैं। बिहार और यूपी के लोग जीवन भर संघर्ष करने के आदी हैं और इसी संघर्ष में वे अपने जीवन का अक्स देखते हैं। सपना बुनते हैं और अपने सपने को साकार करने के लिए हाड़-तोड़ परिश्रम करते हैं। उनके परिश्रम का फल जब उन्हें मिलता है तो उनकी खुशी और उत्साह दोगुना हो जाता है। फिलहाल मैं उसी पल को जी रहा है। आप से कमिटमेंट करते हैं कि आगे भी मैं बढ़िया ही काम कर करूंगा । गांव में उत्सव का माहौल, दरवाजे पर युवाओं की लग रही भीड़... 


- यह बात अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भास्कर से खास बातचीत करते हुए कही। उन्हें फिल्म न्यूटन में बेहतर अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के तहत स्पेशल मेंशन अवार्ड दिया गया है।

- यह अवार्ड राष्ट्रपति के हाथों दिया जाना है। श्री त्रिपाठी गोपालगंज जिले के बरौली के बेलसंड के रहने वाले वाले हैं। यह फिल्म वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी।  फिल्म न्यूटन में पंकज त्रिपाठी आत्मा सिंह का किरदार में हैं।

- न्यूटन को ऑस्कर अवार्ड के लिए चुना गया था। भारत की तरफ से विदेशी भाषा में इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्कर सम्मान के लिए आधिकारिक एंट्री मिली थी। उन्होंने बताया कि स्पेशल मेंशन एक बड़ा अवार्ड है।

- अभिनय के मायने में यह ऑस्कर से बड़ा सम्मान है। हालांकि यह फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 9 फिल्मों में जगह बनाने में नाकाम रही ।

- उन्होंने बताया कि देखिए, यह फिल्‍म नक्सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई फिल्‍म है।

- यह फिल्म 22 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी। उन्‍हें दिसंबर 2017 में दक्षिण अफ्रीका में बनी फिल्म मैंगो डील में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। 



बिहार गौरव पुरस्कार से भी हुए सम्मानित 
- पंकज त्रिपाठी को 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर महाराष्ट्र में आयोजित बिहार गौरव पुरस्कार दिया गया।

- यह पुरस्कार महाराष्ट्र के मुख्य मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह पुरस्कार दिया।

- पंकज ने कहा कि पिछले 20 सालों से अभिनय कर रहा हूं और ये पुरस्कार मिलना मेरे लिए काफी सुखद अनुभव है। 


पंकज ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दिए 
- 2004 में फिल्म रन के साथ अभिनय की शुरूआत करने वाले पंकज त्रिपाठी ने कड़े संघर्षों से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अगल पहचान बनाई है।

- पंकज 40 से ज्यादा फिल्म और करीब 60 टेलीविजन सीरियल में काम कर चुके हैं। वर्ष 2012 में बनी फिल्म अग्निपथ में छोटी सी भूमिका निभा कर बालीवुड में अपने अभिनय धाक जमाई।

- इसी साल बनी फिल्म गैंग आफ बासेपुर में मुख्य अभिनय कर हिन्दी सिनेमा में अपनी धाक जमाई। फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक-एक कर हिन्दी सिनेमा को सुपर हिट फिल्में देते गए।

- गांव से लगाव रखने वाले इस सिने अभिनेता के मशहूर फिल्मों में फकरे, मशान,रन,गैंग ऑफ बासेपुर, ओंमकारा, गुंडे, मंजिल, ग्लोबल बाबा, निल बट्टा सन्नाटा, धर्म, मांझी द माउन्टेन मैन सहित दर्जनों सुपर हिट फिल्म शामिल है। 


गांव में उत्सव का माहौल

- पंकज त्रिपाठी के स्पेशल मेंशन अवार्ड से नवाजे जाने पर बरौली का बेलसंड इतरा रहा है। बेलसंड गांव मनोज तिवारी अभिनेता पंकज के बचपन के दोस्त हैं।

- पुरस्कार की घोषणा पर मनोज तिवारी के घर उत्सव जैसा माहौल है। उनके दरवाजे पर युवाओं की भीड़ जमी है।

- लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कर रहे हैं। इसी गांव के पिंकू सिंह, माधोपुर के चितलाल प्रसाद ने बताया कि गांव से लेकर बाजार तक पूरा इलाका खुशी मना रहा है।

- पिछले महीने अभिनेता पंकज अपने गांव आए थे। यहां जिला प्रशासन के साथ गांव में स्वच्छता अभियान चलाया था।

- गांव में पंकज पांच दिनों तक रहे और गंवई अंदाज में अपने बीते दिनों के पल का आनंद लिया। 

खबरें और भी हैं...