पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है, रमजान के मौके पर एक्टर वरुण धवन ने भी रोजा रखा। वरुण ने फैन्स को रमजान की मुबारकबाद देते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने जिम ट्रेनर के साथ एक दिन के लिए रोजा रखा, इस दौरान उन्होंने एक स्पेशल वर्कआउट भी करके दिखाया. जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। देखिए वीडियो...
वीडियो में दिया मैसेज
- वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने कहा, "अस्सलाम अलैकुम....जैसे कि आप सबको पता है कि रमजान शुरू हो गया है. यह बेहद पवित्र त्योहार है. मेरे जितने भी मुस्लिम भाई और बहन हैं उन सबने रोजा रखना शुरू कर दिया है. इसलिए आज मैंने भी रोजा रखा है और जिम में बॉडी इंस्ट्रक्टर ने भी रोजा रखा है. लेकिन उनके लिए आज एक स्पेशल वर्कआउट सेट कर रहा हूं."
- वरुण धवन ने 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। इन दिनों वरुण आने वाली फिल्म 'कलंक ' की शूटिंग में बिजी हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.