पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. जुलाई 2017 में सनी लियोनी में एक गरीब बच्ची को अडॉप्ट किया था। हाल ही में उनके बाद अब हॉलीवुड एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज ने एक बेटी को गोद लिया है। दरअसल 31 साल की मैरी भारतीय संस्कृति को समझने के लिए खासतौर से उत्तर प्रदेश के ब्रज आई हुई हैं, इसी जर्नी के बीच उन्होंने एक बच्ची को अडॉप्ट किया है। बच्ची का पूरा खर्चा उठाएंगी मैरी...
- मैरी ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडिया टूर की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे स्कूल के बच्चों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं।
- इतना ही नहीं एफएफएलवी यानी फूड फॉर लाइफ संस्था द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाए गए इस स्कूल में पहुंचने के बाद से मैरी ने स्कूल के एक बच्चे को गोद भी लिया।
- गोद ली गई इस बच्ची की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च मैरी उठाएंगी। उनके इस कदम को काफी सराहा जा रहा है।
- मैरी कनाडा की मशहूर एक्ट्रेसेस में से हैं, जो हॉलीवुड फिल्म sci-fi सीरीज के लिए जानी जाती हैं।
- वे 2017 में फूड फॉर लाइफ संस्था के साथ जुड़ीं थीं और उन्होंने लॉस एंजेलिस में भी इस संस्था के नाम (Food for Life Vrindavan) का इवेंट भी ऑर्गनाइज किया।
- बता दें, हैरी अपना करियर 2009 में आई फिल्म I Love You Beth Cooper से शुरू किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें मैरी एगरोपोलॉज की इंडिया टूर के दौरान की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.