पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक के होने वाले सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, एक्ट्रेस राधिका, Actress Radhika HD Kumaraswamy Parted Way From Relationship

एक्ट्रेस वाइफ राधिका से अलग हो चुके हैं कर्नाटक के होने वाले सीएम कुमारस्वामी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई/ हैदराबाद. कर्नाटक के होने वाले सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी अब कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस राधिका के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। इंग्लिश पेपर टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 साल तक साथ रहने के बाद करीब दो साल पहले दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि कुमारस्वामी ने राधिका से 2006 में शादी की थी। हालांकि, उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर से राधिका से शादी की बात स्वीकार नहीं की। यहां तक कि चुनाव आयोग में कुमारस्वामी ने जो शपथपत्र भरा उसमें भी पत्नी के तौर पर अनिता का नाम लिखा। पहली पत्नी के रहते राधिका से दूसरी शादी का सस्पेंस...


 
- आपको बता दें कि कुमारस्वामी ने पहली शादी 1986 में अनीता से शादी की थी। इस शादी से एक बेटा भी है जिसका नाम निखिल गौड़ा है।
- कुमारस्वामी ने 2006 में पहली पत्नी अनीता को तलाक दिए बिना ही राधिका से चोरी छिपे शादी की थी। 
- कुमारस्वामी ने तो नहीं बल्कि 2010 में खुद राधिका ने कुमारस्वामी से अपनी शादी की बात का खुलासा किया था। 
- इंग्लिश पेपर टेलिग्राफ की रिपोर्ट की मानें तो राधिका के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान कुमारस्वामी नए और पुराने घर के बीच अपना वक्त बांटा करते थे लेकिन अब उन्होंने राधिका के साथ रहना बंद कर दिया है।

 

 

हाई कोर्ट में गया था मामला
एक साथ दो शादियां हिन्दू विवाह कानून के मुताबिक अवैध हैं। इसको लेकर हाईकोर्ट में भी मामला गया था लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए केस खारिज कर दिया कि कुमारस्वामी की दूसरी शादी के पर्याप्त सबूत नहीं हैं। हालांकि 2010 में एक इंटरव्यू में राधिका ने कहा था, 'मैं श्रीमती राधिका कुमारस्वामी हूं और मैंने एचडी कुमारस्वामी से 4 साल पहले शादी की है। हमारी एक बेटी है शमिका'। कुछ साल पहले राधिका के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कुमारस्वामी ने कहा था 'ये निजी मामला है। मैं इस मुद्दे पर नहीं बोलना चाहता हूं। अगर कोई समस्या होगी तो मैं फैमिली के साथ बात करके हल करूंगा'।

 

 


राधिका के साथ गए थे वेकेशन पर 
2007 में जब कुमारस्वामी सीएम थे, वे राधिका के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गए थे। मेल टुडे के मुताबिक, कई मौकों पर राधिका ने कुमारस्वामी से अपने संबंध को साबित करने की कोशिश भी की है। 2013 में उन्होंने मूवी 'स्वीटी नन्ना जोड़ी' प्रोड्यूसर की थी। इसके प्रमोशन के लिए राधिका ने कुमारस्वामी की फोटो का इस्तेमाल किया था। 

 

 


फिल्मों से ज्यादा रिलेशन को लेकर रही है चर्चा में
राधिका अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें 2000 में राधिका ने रतन कुमार नाम के शख्स से भागकर मंदिर में शादी की थी। 2002 में रतन कुमार ने राधिका के पिता देवराज के खिलाफ पुलिस में उसे अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उसके पिता राधिका का करियर खत्म होने के डर से उसे अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं राधिका के पिता ने भी आरोप लगाया कि रतन कुमार ने उनकी बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। इसके बाद राधिका की मां सामने आईं थी और उन्होंने भी रतन कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की।  2002 में रतन कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

 

 


आगे की स्लाइड्स में देखें कुमारस्वामी और राधिका की फोटोज...

खबरें और भी हैं...