पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेंगलुरु. 'सूर्यवंशम'(1999) रिलीज के वक्त भले ही फ्लॉप हो गई थी, लेकिन आज सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। एक मूवी चैनल पर हर दो-तीन दिन में यह फिल्म देखी जा सकती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस सौंदर्या रघु नजर आई थीं। फिल्म रिलीज के 5 साल बाद सौंदर्या की मौत हो गई। जब उनकी मौत हुई, तब वे प्रेग्नेंट थीं। लेकिन घरवालों को उनकी डेड बॉडी भी नहीं मिली। ऐसे हुई थी सौंदर्या की मौत...
- बात 17 अप्रैल 2004 की है। सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए करीमनगर जा रही थीं। सुबह 11.05 बजे इस फोर सीटर प्राइवेट एयरक्राफ्ट ने बेंगलुरु के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरी और करीब 100 फीट ऊपर जाते ही क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट में सौंदर्या के अलावा, उनके भाई अमरनाथ, हिंदू जागरण समिति के सेक्रेटरी रमेश कदम और पायलट जॉय फिलिप मौजूद थे। चारों की मौत इस क्रैश में हुई। बता दें कि मौत से कुछ महीने पहले ही सौंदर्या ने भाजपा ज्वाइन की थी।
मौत के समय महज 31 साल की थी सौंदर्या
- जिस वक्त सौंदर्या की मौत हुई, तब वे महज 31 साल की थीं। सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। उनका जन्म 18 जुलाई 1972 को कर्नाटक के कोलार में इंडस्ट्रियलिस्ट और कन्नड़ फिल्मों के राइटर के. एस. नारायण के यहां हुआ था। मौत से करीब एक साल पहले ही 2003 में सौंदर्या ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर जी. एस. रघु से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2010 में जी. एस. रघु ने अर्पिता नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें एक्सपोज न करने की शर्त पर फिल्मों में आईं...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.