पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक और कास्टिंग काउच का मामला सामने आया है। श्रीरेड्डी के बाद अब कैरेक्टर आर्टिस्ट ने सुनीता ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। सुनीता ने क्रिटिक कैथी महेश पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। एक टीवी शो पर कास्टिंग काउच पर चल रही डिबेट के दौरान सुनीता ने कहा, "कुछ सालों पहले मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के जरिए मेरी पहचान महेश से हुई। हम सिर्फ फेसबुक दोस्त हुआ करते थे। 'बिग बॉस' में देखने के बाद फोन करना पड़ा भारी...
- सुनीता ने डिबेट में आगे कहा, "जब मैंने महेश को 'बिग बॉस'(तेलुगु) में देखा तो मैं हैरान रह गई। उसके एलिमिनेशन के बाद मैंने उसे फोन किया और कहा कि शो में उनका परफ़ॉर्मेंस बेहतरीन था। इसके बाद उसने शो से ही पत्नी को फोन किया कि वह 'बिग बॉस' के बाद लखनऊ जाएगा। लेकिन वह हैदराबाद आ गया। उसने मुझे अपने घर पर इनवाइट किया। जब मैं उसके घर पहुंची तो कैथी ने कहा कि अगर वह कमिटमेंट करता है तो मेरा जवाब क्या होगा? जब मैंने इनकार कर दिया तो उसने दरवाजा बंद कर मुझे पीटा और रेप करने की कोशिश की। उसने मुझे 500 रुपए देने की पेशकश भी की। मेरे पास महेश के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।"
महेश ने कहा- आरोप साबित करके दिखाएं सुनीता
- दूसरी ओर इस मामले में महेश कैथी का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है, "सुनीता ने मुझपर रेप अटेम्प्ट का आरोप लगाया है। मैं कहूंगा कि उसे मेरे खिलाफ केस करना चाहिए और साबित करके दिखाना चाहिए।" इसके साथ ही महेश ने ट्वीट कर यह भी कहा कि वे सुनीता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। महेश ने ट्वीट में लिखा है, "सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप लगाने के लिए मैं सुनीता और इस बारे में सुनने के लिए Konidela Productions के खिलाफ मैं मानहानि का केस दर्ज करूंगा।"
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं महेश का ट्वीट...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.