पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई ख़िलाड़ी एडम वोजेस ने बिना आउट हुए कुल 551 रन बना लिए हैं.
इससे पहले टेस्ट मैच में लगातार खेलते हुए सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने टेस्ट मैच में बिना आउट हुए कुल 497 रन बनाए थे.
सचिन ने साल 2004 में नाबाद 241, नाबाद 60, नाबाद 194 और 2 रन बनाए थे.
वोजेस ने इस रिकार्ड को पार करने के लिए इससे पहले वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ होबार्ट में नाबाद 269, मेलबर्न में नाबाद 106 रन बनाए. शनिवार को उन्होंने वेलिंगटन में नाबाद 176 रन बनाए.
इससे पहले उन्हें न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ एडिलेड में टेस्ट मैच में आउट करार दिए गए थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.