पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वोदका की आदी थीं लिली एलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वोदका की आदी थीं लिली एलन

वेबसाइट \'मिरर डॉट को डॉट यूके\' के मुताबिक, वर्ष 2014 में अपने टूर के दौरान ऐसी स्थिति थी कि वह शराब और पानी के बीच भी फर्क नहीं करती थीं।
उन्होंने पुरुषों की पत्रिका, जीक्यू के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।
उन्होंने कहा, \"\"मैं हर रोज ग्रे गूज (वोदका) की एक बोतल पीती थी। सबसे छोटी, मार्नी को जन्म देने के बाद मेरा वजन बहुत बढ़ गया था फिर मैंने काफी वजन घटाया।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"मैं सौंदर्य मानकों को पूरा करने की कोशिश कर रही थी और खाना नहीं खाती थी। मैं जिस तरह दिखती थी उसे लेकर बहुत असुरक्षित महसूस करती थी।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"मैंने अपना घर खो दिया और मेरे बच्चे मुझसे दूरी महसूस करने लगे। मेरा अपने पति से भी अलगाव हो गया।\"\"
इस लत को छुड़ाने के लिए उन्होंने छह महीने संयम बरता और शराब से दूर रहीं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...