पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिल हुसैन ने शेखर कपूर की सिनेमाई समझ की प्रशंसा की

आदिल हुसैन ने शेखर कपूर की सिनेमाई समझ की प्रशंसा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिल हुसैन ने शेखर कपूर की सिनेमाई समझ की प्रशंसा की

प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को कपूर ने क्षेत्रीय सिनेमा की चमक और उसकी गुणवत्ता और उसके मानक के बारे में बातचीत की।
\'पच्र्ड\', \'एंग्री इंडियन गोडेसेज\', \'लाईफ ऑफ पई\' जैसी फिल्मों में काम कर चुके आदिल ने ट्वीट किया, \"\"लंबे समय बाद, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के जूरी अध्यक्ष ने ढेर सारी समझदारी दिखाई है। शेखर कपूर को नेतृत्व के लिए शुक्रिया। मैं इस तरह के एक काबिल फिल्मकार के चयन के लिए सभी लोगों को भी धन्यवाद देता हूं, जो सिनेमा और फिल्मों के बीच अंतर को समझता है और उसकी सराहना करता है।\"\"
भारत में \'मिस्टर इंडिया\', \'मासूम\' और \'बैंडिट क्वीन\' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले कपूर की एलिजाबेथ (1998) और एलिजाबेथ : द गोल्डन एज (2007) ने विदेशों में परचम लहराया और बाफ्टा अवॉर्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म और अकादमी पुरस्कार हासिल किए।
वर्ष 2010 में, उन्होंने 63वें कान्स फिल्मोत्सव में निर्णायक मंडल के एक सदस्य के रूप में भी काम किया था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...