पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदित्य चोपड़ा बर्थडे, रानी मुखर्जी, Aditya Chopra Birthday Special Leave Home And Stay In Hotel For Rani Mukerjee

रानी मुखर्जी के लिए घर छोड़कर होटल में रहने लगे थे आदित्य चोपड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा 47 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 21 मई, 1971 को मुंबई में हुआ था। लाइमलाइट में दूर रहने वाले आदित्य ने 2014 में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है आदिरा। आपको बता दें कि रानी से शादी करने से पहले 2001 में आदित्य ने अपने बचपन की दोस्त पायल खन्ना से शादी की थी, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। पायल से तलाक लेने से पहले ही आदित्य और रानी के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। इस बात को लेकर आदित्य के पापा यश चोपड़ा खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स की मानें को यश से नाराज होकर आदित्य घर छोड़कर होटल में रहने लगे थे। यश चोपड़ा और पामेला के करीब थी पायल...

 

 

 

- आदित्य की पहली वाइफ पायल, उनके माता-पिता यानी पामेला और यश के काफी करीब थी। 
- दोनों ही नहीं चाहते थे कि आदित्य, पायल को तलाक दें और रानी से शादी करे। लेकिन  आदित्य ने पायल को तलाक दे दिया। 
- बेटे की जिद के आगे आखिरकार यश चोपड़ा को हार मानना पड़ी और वे आदित्य-रानी के रिश्ते के लिए तैयार हुए। 
- हालांकि, रानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पायल से तलाक लेने के बाद ही उन्होंने आदित्य को डेट करना शुरू किया था।

 

 


2 साल लिव-इन में रहे थे आदित्य-रानी
खबरों की मानें तो आदित्य और रानी शादी से पहले 2 साल तक लिव-इन में भी रहे थे। दोनों ने 2014 में इटली में गुपचुप शादी की थी। आदित्य को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है और न ही वे मीडिया के सामने आना पसंद करते हैं। उन्हें फिल्मी पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन में भी नहीं देखा जाता है। 

 

 

 

हसबैंड के बारे में ये कहती हैं रानी
आदित्य के बारे में रानी कहती हैं कि वो अपनी ही दुनिया में खुश रहते हैं। उनकी खुशी देखकर उन्हें भी खुशी मिलती है। उन्होंने ये भी कहा कि वे आदित्य के हर फैसले का सम्मान करती हैं। बता दें कि आदित्य की अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार', 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान', 'शमशेरा' हैं। इन फिल्मों को आदित्य प्रोड्यूसर कर रहे हैं। 

 

 


आगे की स्लाइड्स में देखें आदित्य- रानी और आदिरा की फोटोज

खबरें और भी हैं...