पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएजुकेशन डेस्क। देश के कई प्रमुख एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। इनमें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी आदि शामिल हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी
पंजाब यूनिवर्सिटी में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए 11 मई, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को एडमिशन संस्थान द्वारा आयोजित एंट्रेंस टेस्ट के वैलिड स्कोर के आधार पर मिलेगा। एंट्रेंस टेस्ट 7 जून को आयोजित होगा।
एलिजिबिलिटी : 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी छात्रों के लिए 45 फीसदी अंक जरूरी।
फीस : बीए एलएलबी कोर्स की कुल फीस लगभग 95 हजार 700 रुपए है।
अधिक जानकारी के लिए इस साइट पर विजिट करें : puchd.ac.in
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और इससे एफिलेटेड कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी और एफिलेटिड कॉलेजों में कुल 22 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनकी परीक्षाएं 7 से 31 मई के बीच होंगी। रिजल्ट एग्जाम लेने के 15 दिनों के अंदर जारी होगा।
सबसे पहले एलएलबी व एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। इसके लिए परीक्षा 7 व 8 मई को होगी। अन्य कोर्सेज में भी आवेदन की प्रोसेस जल्दी शुरू हो जाएगी। एडमिशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रवेश परीक्षा होगी, जिसकी मैरिट के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.allduniv.ac.in को विजिट किया जा सकता है।
लखनऊ यूनिवर्सिटी
लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) के पीजी कोर्स में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गई है। स्टूडेंट्स एमए, एमकॉम, एमएससी, एलएलबी थ्री इयर, एलएलएम, समेत, बीपी-एड, एमपी एड और एमएड कोर्सेस में आवेदन कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर सभी कोर्सेस के लिए एप्लीकेशन फॉर्म उपलब्ध हैं। स्टूडेंट्स बिना लेट फीस 10 मई तक और 1000 रुपये लेट फीस के साथ 15 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा यूजी के सिलेबस पर आधारित होगी।
सीईपीटी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
सेंटर फॉर एनवायरमेंट प्लानिंग एडं टेक्नोलॉजी, अहमदाबाद के मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर एंट्रेंस टेस्ट या पर्सनल इंटरव्यूके लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
एलिजिबिलिटी : 55 फीसदी अंकों के साथ बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्स करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
फीस : एमआर्क कोर्स की प्रति सेमेस्टर ट्यूशन फीस 1 लाख 60 हजार रुपए है। छात्रों को डिपॉजिट के रूप में लगभग 25 हजार रुपए अलग से देने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए इस साइट पर विजिट करें : cept.ac.in
एचपीयू, शिमला
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए 19 मई, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को एडमिशन संस्थान द्वारा आयोजित एंट्रेंस टेस्ट के वैलिड स्कोर के आधार पर मिलेगा। एंट्रेंस टेस्ट 3 जून, 2018 को आयोजित होगा।
एलिजिबिलिटी : 50 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से बारहवीं करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी छात्रों के लिए 45 फीसदी अंक जरूरी।
फीस : कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक कोर्स की प्रति सेमेस्टर ट्यूशन फीस 45 हजार रुपए है।
अधिक जानकारी के लिए साइट www.hpuniv.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
सिम्बायोसिस स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स
सिम्बायोसिस स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, पुणे के तीन वर्षीय बीएससी (इकोनॉमिक्स) और एमएससी (इकोनॉमिक्स) कोर्स के लिए स्टूडेंट्स 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
इस कोर्स में अकाउंट्स, एन्वॉयर्नमेंट इकोनॉमिक्स, इंटरनेशनल रिलेशंस, पॉलिटिकल इकोनॉमिक्स ऑफ इंडिया, रिसर्च मैथडोलॉजी के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसमें 130 स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। एडमिशन के लिए बारहवीं में कम से कम 50 फीसदी व आरक्षित वर्ग को 45 फीसदी अंक होना जरूरी है। एडमिशन प्रवेश परीक्षा से मिलेगा। एडमिट कार्ड 21 अप्रैल को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 5 मई को होगी। अधिक जानकारी के लिए www.sse.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.