एएफसी कप : बेंगलुरू ने अबाहानी को 4-0 से हराया
एएफसी कप : बेंगलुरू ने अबाहानी को 4-0 से हराया
यहां बंगबंधु नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरू के लिए डेनियल सेगोविया ने 13वें, निशु कुमार ने 16वें और 58वें तथा सुनील छेत्री ने 60वें मिनट में गोल किए।
बेंगलुरू की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में 15 अंकों के साथ अपने ग्रुप ई में शीर्ष पर है।
ग्रुप-ई के ही एक अन्य मैच में आईजोल एफसी ने न्यू रेडिएंट एफसी को 2-1 से मात दी। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लिओंस डोडोज ने 61वें और एंड्री लोनेस्कू ने 82वें मिनट गोल किए।
आईजोल के जीतने से बेंगलुरू को फायदा हुआ है और वह एएफसी कप के नाकआउट चरण में पहुंच गया है।
--आईएएनएस