पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअफ़ग़ानिस्तान के एक स्कूल में एक किशोर आत्मघाती हमलावर के हमले में कम से कम एक की मौत और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
अधिकारियों के अनुसार काबुल के फ़्रांस द्वारा स्थापित किए गए इश्तिक़लाला स्कूल में ये हमला उस वक़्त हुआ जब वहां एक नाटक चल रहा था.
जिस ऑडिटोरियम में ये नाटक चल रहा था वहां क़रीब 500 लोग मौजूद थे.
एक चश्मदीद ने बीबीसी से बताया कि हमलावर ने ऑडिटोरियम में अंदर आते वक़्त ख़ुद को विस्फोटक से उड़ा दिया.
हालांकि स्कूल में सुरक्षा इंतज़ाम काफ़ी कड़े थे लेकिन इसके बावजूद ये लड़का वहां घुस गया.
काबुल में सैनिकों की बस पर हुआ धमाका जिसमें 6 सैनिक मारे गए.
गुरुवार की सुबह काबुल में ही एक अन्य आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें छह सैनिक मारे गए.
पुलिस का कहना है ये सैनिक शहर की पूर्वी सीमा पर जा रहे थे जब इनकी बस को चरमपंथियों ने निशाना बनाया.
तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.
जबसे नाटो ने अपने अभियान को समाप्त करने की तैयारी की है तबसे चरमपंथियों के हमले में साफ़ उछाल आया है.
काबुल में हुए चरमपंथी हमलों में इस साल 4600 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.