पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहिद अफ़रीदी पाकिस्तान की टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह घोषणा की है.
पीसीबी के मुताबिक़ अफ़रीदी 2016 के टी-20 विश्व कप तक टीम की कमान संभालेंगे.
इस साल के शुरू में मोहम्मद हफ़ीज़ ने पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
साथ ही पीसीबी ने मिसबाहुल हक़ को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाए रखने की घोषणा की है.
मिसबाहुल हक़ अगले साल के विश्व कप क्रिकेट तक टीम के कप्तान बने रहेंगे.
पीसीबी के चेयरमैन शहरयार ख़ान ने कहा, \"लोकतांत्रिक तरीक़े से फ़ैसला लेने की अपनी नीति के तहत मैंने क्रिेकेट समिति और बोर्ड के सदस्यों से सलाह-मशविरा करने के बाद ये फ़ैसला किया है. मैं अफ़रीदी और मिसबाहुल हक़ दोनों को शुभकामनाएँ देता हूँ.\"
पाकिस्तान को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी-20 मैच खेलना है.
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी-20, वनडे और टेस्ट सिरीज़ के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.