पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिम्मतनगर। यहां के कानडा में शादी के 15 दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। मामला दहेज प्रताड़ना का है। इस पर पुलिस ने नवविवाहिता के ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज की मांग और प्रताड़ना…
कानडा गांव के संग्राम सिंह समरूसिंह राठौर (19) की शादी बालुंद्रा की वर्षाबा के साथ 15 दिन पहले हुई थी। केवल 15 दिनों के वैवाहिक जीवन के दौरान ससुराल पक्ष द्वारा नववधू से दहेज की मांग की जा रही थी। इसके अलावा उसे मानसिक-शारीरिक यातनाएं भी दी जा रही है। जिससे तंग आकर वर्षाबा ने सीलिंग फेन पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस ने वर्षा बा के परिवार वालों द्वारा की गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने वर्षा बा के पति, सास-ससुर, बड़े ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
ग्रामीण पुलिस के पीएसआई एसडी चौधरी ने वर्षा बा के शव का पोस्टमार्टम कराया। रामसिंह लालसिंह चौहान द्वारा पुलिस स्टेशन में की गई रिपोर्ट के आधार पर संग्राम सिंह राठौर, समरसिंह राठौर, चंदूसिंह राठौर, वसंतबा और मेहुलसिंह राठौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.