- Hindi News
- National
- Panchkula News After Digging The Parks And Green Belts The Pits Are Left As Is
पार्कों और ग्रीन बेल्ट की खुदाई कर गड्ढे वैसे ही छोड़ दिए
सेक्टर-5 में एचएसवीपी की ओर से कुछ महीने पहले ही सीवर लाइनें बिछाने का काम शुरू किया गया था। जिसके लिए सड़कों से लेकर पार्क के बीच में भी खुदाई कर काम किया गया था। हैरानी की बात ये है कि अब यहां पर जिन पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सड़क पर खुदाई की गई थी उन्हें प्रॉपर तरीके से भरा ही नहीं गया। सड़कों को भी मिट्टी डाल कर भर दिया गया, जबकि यहां पर खोदी गई सड़क को प्रॉपर तरीके से रीकार्पेट किया जाना चाहिए था। फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से भी अब एचएसवीपी और डीसी पंचकूला को इस मामले में कंप्लेंट की गई है। इसमें प्रेसिडेंट मल्होत्रा ने बताया कि एक तो पहले ही शहर की सड़कें ठीक नहीं है अौर दूसरी अोर से जो सड़कें ठीक है, उन्हें या तो किसी निजी कंपनी की केबल डालने के लिए नगर निगम परमिशन दे रहा है तो किसी सड़क काे खोदने के लिए एचएसवीपी काम कर रहा है। सेक्टर 5 निवासी अनिल थापर का कहना है कि एचएसवीपी की ओर से सेक्टर 5 में सीवरेज सिस्टम के लिए पाइप बिछाई जा रही है। इसके लिए इन्होंने सड़कों से लेकर पार्क तक खोद डाले। हैरानी की बात ये है कि हमारे ब्लॉक में आने के लिए सिर्फ एक ही एंट्री है और कई दिनों पहले उसे भी बंद कर दिया था। अभी भी ऐसा ही हाल है और जहां खुदाई की है उसे दोबारा से रिपेयर नहीं किया गया।