पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratu News After Eating The Crop In Unagada He Killed The Bull By Taking A Spear

अनगड़ा में फसल खाने के बाद भाला घोंपकर बैल को मार डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनगड़ा | बैल की भाला मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अनगड़ा थाना में के किशोर उरांव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना मंगलवार को गुड़ीडीह के जिलिंगसेरेंग में हुई। बताया जाता है कि राजू उरांव का एक बैल आरोपी किशोर उरांव का खेत चर गया। इससे गुस्से में किशोर ने खेत चल रहे बैल के ऊपर भाला चला दी। इससे बैल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में पशु चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके भाला को तो बाहर निकाल दिया, लेकिन बैल की मौत हो गई। किशोर का कहना है कि बार-बार मना करने के बावजूद उसके खेत को मवेशी चर जाया करते थे। इससे इन्हें काफी नुकसान हुआ है।
खबरें और भी हैं...