पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • After Karnataka, BJP Focus On Telangana, Andhra Pradesh, West Bengal, Orissa

कर्नाटक की सत्ता गवाने के बाद भाजपा का तेलंगाना, आंध्र, बंगाल और उड़ीसा पर फोकस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

- कर्नाटक में 104 सीटों के बावजूद येदियुरप्पा को 55 घंटे के भीतर इस्तीफा देना पड़ा

- भाजपा पोलिंग बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख की रणनीति को आगे बढ़ाएगी

 

 

हैदराबाद.   कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी भाजपा सत्ता हासिल करने में असफल रही। इस चुनाव के बाद भाजपा ने तेलंगाना, आंध्र, बंगाल और उड़ीसा पर फोकस करना शुरू कर दिया है। पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव के पहले इन राज्यों में अपना प्रदर्शन सुधारना चाहती है। तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने बताया कि आम चुनाव के पहले पार्टी राज्य में अपना जनाधार मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। बता दें कि तेलंगाना, आंध्र और उड़ीसा में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

 

 

अगले महीने तक तेलंगाना का दौरा कर सकते हैं शाह
- एजेंसी के मुताबिक, के. लक्ष्मण ने बताया कि हाल ही में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक हुुई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में चुनाव के बाद भाजपा का मुख्य फोकस इन चार राज्यों में रहेगा।
-  उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए अमित शाह अगले महीने तक तेलंगाना का दौरा भी कर सकते हैं।
- लक्ष्मण ने बताया, जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, लोकसभा चुनाव में उन पर भाजपा विशेष जोर देगी।

 

पन्ना प्रमुख रणनीति को आगे बढ़ाएगी भाजपा
-  के. लक्ष्मण ने बताया कि पोलिंग बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे। बता दें कि भाजपा ने पिछले कई चुनावों में इस रणनीति के तहत काम किया है और सफल हुई है। वोटर लिस्ट के आधार पर पन्ना (पेज) प्रमुख बनाए जाते हैं। इससे भाजपा वोटरों और उनके परिवार तक पहुंचने के लिए योजना बनाती है। 
-  लक्ष्मण के मुताबिक, 119 सीटों में 40 से 50 पर पन्ना प्रमुख बनाने का काम पूरा हो चुका है। इसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

 

लोगों तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी
- लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता जनता तक जाएंगे और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी देंगे। साथ ही राज्य सरकार की नाकामियों को भी जनता को बताएंगे। राज्य सरकार के झूठे वादे जैसे- गरीबों को 2 बैडरूम वाला घर और दलितों को 3 एकड़ जमीन को जनता के सामने रखेंगे। 

 

इन चार राज्यों में कैसी है भाजपा की स्थिति          

   राज्य   पिछले चुनाव  कुल सीट   सत्ताधारीपार्टी/सीट   भाजपा/ एनडीए  चुनाव कब
तेलंगाना  2014  119    टीआरएस- 62 22    2019
आंध्रप्रदेश  2014  175   टीडीपी-  102 04    2019
उड़ीसा    2014  147    बीजेडी - 117 10   2019
पं. बंगाल  2021 294     टीएमसी- 211 03 202
खबरें और भी हैं...