- Hindi News
- National
- Mohali News After Playing Holi The Youth Went To Have Dinner With Friends The Car Hit The Vehicle Died On The Spot
होली खेलने के बाद रात को दोस्तों संग खाना खाने गए युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
7 महीने पहले अपने गांव से आया था मोहाली...
सेक्टर-68/69 एयरपोर्ट रोड चौराहे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार जाइलो गाड़ी ने दूसरी तरफ से आ रहे बाइक चालक युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक उछलकर गाड़ी पर गिरा और उसके बाद नीचे जमीन पर। उसने सिर पर हेल्मेट लगाया हुआ था, लेकिन उसकी ठोडी सड़क से टकराई, जिससे पूरा जबड़ा फ्रैक्चर हो गया था। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की पहचान 21 साल के सेक्टर-126 केएसबी रॉयल गोल्ड होम निवासी अभिषेक पुत्र उत्तम चंद के रूप में हुई जोकि मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव द्रमण का रहने वाला बताया। इंवेस्टिेगेशन आफिसर एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि अभिषेक मोहाली में चंद माह पहले स्टडी करने आया था। बहराल पुलिस ने सीआरपी 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और परिजन अपने मूल निवास स्थान गांव द्रमण ले गए। पेरेंटस ने किसी भी प्रकार की शिकायत देने से साफ मना कर दिया।
इंवेस्टिगेशन आफिसर एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि अभिषेक करीब 7 माह पहले अपने गांव से मोहाली आया था। यहां पर रॉयल गोल्ड होम सोसाइटी में रहता था। बताया गया कि वह यहां पर कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। दिन भर होली खेलने के बाद रात को सोहाना की तरफ अपने दोस्तों के साथ डिनर करने गया था। खाना खाने के बाद उसके दोस्त अपने बाइक्स पर आ रहे थे और वह अकेला अपने बाइक पर आगे आ रहा था और उक्त चौराहे पर उसकी गाडी से टक्कर हो गई।
सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत...खरड़ |रात करीब 9 बजे अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर वापिस लौट रहे एक व्यक्ति की गांव मामूपुर के निकट सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में घडूंआं पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के विरूद्ध धारा 279,304ऐ,427 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस के अनुसार गांव हसनपुर निवासी जसमेर सिंह ने ब्यान दर्ज करवाए है कि उसका भाई 35 वर्षिय परमजीत सिंह खरड़ से काम करने के बाद रात करीब 9 बजे अपने गांव अपने बाइक पर सवार हो कर आ रहा था क जब वह गांव रूड़की पुख्ता से गांव मामूपुर के मध्य पैट्रोल पंप के पास पहुंचा ताे एक तेज रफ्तार कैंटर के अज्ञात चालक ने लापरवाही के साथ उसे जोरदार टक्कर मार दी जिस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उसके अनुसार मृतक विवाहित था जिसके दो बेटे भी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर लाश उसके घरवालों को सौंप दी है।