पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। सलमान की मोस्टअेवेटेड मूवी 'रेस 3' का ट्रेलर 15 मई की शाम को रिलीज हुआ। करीब 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में सलमान एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के जोक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई ने थम्सअप की ऐड के लिए पूरी मूवी ही बना दी। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- रेस 3 बिल्कुल CSK जैसी है, सब बुड्ढे हैं पर सभी विनर्स हैं।
- सोनाली नाम की एक यूजर ने लिखा- रेस में अक्षय खन्ना की मौत हो जाती है और रेस 2 में बिपाशा की। लेकिन रेस 3 में तो लॉजिक ही मर गया।
- चिराग नाम के एक यूजर ने लिखा- #Race3Trailer explained.
- पकचिकपक राजाबाबू नाम के यूजर ने लिखा- डायरेक्टर ने सलमान से कहा- रेस 3 साइन कर लो भाई। सलमान बोले स्क्रिप्ट कहां है? डायरेक्टर ने फास्ट एंड फ्यूरियस मूवी की डीवीडी इकट्ठा करके दीं। फिर सलमान बोले- ओके डन।
'रेस 3' में दिखेगा एक्शन और ग्लैमर का तड़का...
करीब साढ़े 3 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत सलमान (सिकंदर) के डायलॉग 'ये रेस जिंदगी की रेस है...किसी की जिंदगी लेकर ही खत्म होगी' से होती है। इसके बाद सलमान ताबड़तोड़ गोलियां चलाते नजर आते हैं। तुरंत ही सिकंदर का एक और डायलॉग आता है कि, ‘परिवार के लिए अगर किसी की जान भी लेनी पड़े तब भी हम पीछे नहीं हटते हैं।’ ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स के बीच जिस तरह से ग्लैमर का तड़का लगाया गया है वह काबिलेतारीफ है। बता दें कि रेस 3 ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज हो रही है।
आगे की स्लाइड्स पर, 'रेस 3' को लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे Funny रिएक्शन...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.