पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्नाटक चुनाव की जीत पर बीजेपी में जश्न, विदेश दौरे से लौटे सीएम बोले-जल्द देश हो जाएगा कांग्रेस मुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। सात दिवसीय विदेश दौरे से लौटे सीएम मनोहर लाल खट्टर मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये बीजेपी की नीति, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है, जल्द ही देश कांग्रेस मुक्त होगा।। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि सीएम इजराइल और यूके के विदेश दौरे से लौटे हैं। 

 

 

- अपने विदेश दौरे के बारे में सीएम ने कहा कि हरियाणा के कृषि, तकनीक के उन्नत विकास के लिए कई एमओयू साइन हुए हैं। 
- मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा से आगमन अवसर पर हरियाणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, लोक निर्माण मंत्री राव रनवीर सिंह, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक व हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहिस खान मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं...