- Hindi News
- National
- Ranchi News After The Prem Sagar Murder Case The Police Opened Sleep The Idalhatu Tap Which Was Closed For Four Years Was Commissioned
प्रेमसागर हत्याकांड के बाद खुली पुलिस की नींद, चार वर्ष से बंद पड़े एदलहातू टीअाेपी को चालू किया गया
रांची | मोरहाबादी में हुए प्रेमसागर मुंडा की हत्या के बाद शुक्रवार को रांची पुलिस की नींद खुली। गोली मारने के बाद बाद अपराधी एदलहातू के जिस रास्ते से भागे थे, उसी रास्ते में बंद पड़े टीअाेपी को एसएसपी अनीश गुप्ता के आदेश पर शुक्रवार को खोला गया। 2018 बैच के दारोगा अभिजीत रंजन को इसका प्रभारी बनाया गया है। वहीं, टीअाेपी में पुलिस लाइन से एक जमादार और दो जवानों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। मुंडा की हत्य में शामिल शूटरांे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए रांची पुलिस की एक टीम पिछले चार दिनों से पटना में कैंप कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने जांच के दाैरान एदलहातू से वह बाइक बरामद किया था जिसका इस्तेमाल अपराधियों ने गोली मारकर भागने के लिए किया था। बाइक के बारे में जानकारी जुटाने पर पुलिस को पता चला था कि तीन वर्ष पहले पटना से बाइक की चाेरी की गई थी।