सीअारपीएफ और अादित्य मेहता फाउंडेशन के बीच करार
नई दिल्ली |सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और आदित्य मेहता फाउंडेशन के बीच शुक्रवार को हैदराबाद में एमओयू किया किया। एमओयू पर सीआरपीएफ के सदर्न सेक्टर के आईजी एमआर नाइक और आदित्य मेहता फाउंडेशन के आदित्य मेहता ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर सीआरपीएफ के डीजी डॉ. एपी माहेश्वरी मौजूद रहे। इस एमओयू का उद्देश्य सीआरपीएफ के ‘दिव्यांग योद्धाओं’ की प्रतिभा को पैरा-स्पोर्ट्स से लेकर साइबर स्पेस तक के विविध क्षेत्रों में फिर से उभारने का प्रयास है।