पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एग्वेरो ने माना कि गार्डियोला के मार्गदर्शन में खेलना मुश्किल रहा

एग्वेरो ने माना कि गार्डियोला के मार्गदर्शन में खेलना मुश्किल रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्वेरो ने माना कि गार्डियोला के मार्गदर्शन में खेलना मुश्किल रहा

अर्जेटीना के टीवी चैनल टी वाईसी स्पोर्ट्स ने एग्वेरो के हवाले से बताया, \"\"पेप अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं और पहले साल उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरना आसान नहीं रहा।\"\"
एग्वेरो ने कहा, \"\"एक स्ट्राइकर के रूप में मेरी भूमिका के अलावा वह मुझे टीम का पहला डिफेंडर बनाना चाहते थे। जब टीम में गेर्बियल जीसस आए तो उनके पास विकल्प बढ़ गए और मैंने कम खेलना शुरू कर दिया।\"\"
सत्र के शुरुआत में जीसस ने टीम एग्वेरो की जगह ली लेकिन इस दौरान भी कड़ा अभ्यास करते रहे।
एग्वेरो ने कहा, \"\"मैंने प्रशिक्षण सत्र के दौरान कड़ी मेहनत की इसलिए जब गेर्बियल चोटिल हुए तो मैंने वापसी की और कई गोल दागे। इस सत्र पेप ने मुझसे कहा कि वह मेरे प्रदर्शन से खुश हैं और उनके गुस्सा काम आया क्योंकि इस सत्र मेरा प्रदर्शन बेहतर रहा।\"\"
एग्वेरो को विश्व कप के लिए अर्जेटीना की टीम में भी शामिल किया गया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...