पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। यहां सरदार नगर थाने में एक बहू ने अपने ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर लिखवाई है। उसने बताया कि मेरा पति नामर्द है। इसलिए वंश आगे बढ़ाने के लिए ससुर-देवर मुझपर संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। सास के साथ मिलकर ससुर-देवर मुझ पर अत्याचार कर रहे हैं। पति से कहने पर वे सुसाइड की धमकी देते हैं। कई बार किया रेप का प्रयास…
बहू ने आरोप लगाया, शादी के 4 साल बाद भी उनकी कोई संतान न होने पर देवर और ससुर ने संबंध बनाने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर मेरी ऊंगली भी काट दी। एक बार देवर-ससुर पड़ाेसी के साथ मेरे कमरे में घुस गए। सभी ने मेरे हाथ-पैर पकड़कर गलत काम करने की कोशिश की। मेरे बाल भी काट दिए। इस काम में सास भी साथ देती है। सास मुझे किन्नर कहती है। अब वे मेरी मां को मार डालने की धमकी दे रहे हैं। पति से कहती हूं तो वे सुसाइड करने की धमकी देते हैं। मैं क्या करूं, समझ में नहीं आ रहा है। अत्याचार से तंग आकर मैंने पुलिस थाने में रिपाेर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.