पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्वास्थ्य के क्षेत्र से बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। एम्स में बंपर भर्तियां निकली हैं। 6 मई से पहले इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की भी कोई फीस नहीं है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का समूह है। इस समूह में नई दिल्ली स्थित भारत का सबसे पुराना उत्कृष्ट एम्स संस्थान है। इसकी आधारशिला 1952 में रखी गयी और इसका सृजन 1956 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से एक स्वायत्त संस्थान के रूप में स्वास्थ्य देखभाल के सभी पक्षों में उत्कृष्टता को पोषण देने के केन्द्र के रूप में काम करने के किया गया। सन् 2012 में इसी श्रंखला में 6 अन्य एम्स संस्थान पूरे भारत में स्थापित किये गये। ताकि दूर दराज के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधायें पाई जा सके!
पदों का विवरण
कुल पदः 470
पदों का विवरण: सीनियर मेडिकल फिजिसिस्ट , असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सहित कुल 68 पद है और 470 नौकरियां है
शैक्षणिक योग्यता: मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिग्री/ डिप्लोमा (पदानुसार)
आयु सीमा: उम्मीदवरों की आयु संस्थान के नियमानुसार तय की जाएगी
आवेदन शुल्कः विज्ञापित पदों पर सभी वर्गों के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं
अंतिम तिथि: 06 मई, 2018
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार वेबसाइट पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें और उसके बाद आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें
वेबसाइट : https://www.aiims.edu/en.html
आवेदन से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://www.aiims.edu/en/notices/recruitment/aiims-recruitment.html?id=8170
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना सभी शाखाओं में स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में अध्यापन के पैटर्न विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महत्व के एक संस्थान के रूप में की गई थी, ताकि भारत में चिकित्सा शिक्षा के उच्च मानक प्रदर्शित किए जा सकें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.