पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीन: पैसेंजर ने फाउंटेन पेन से हॉस्टेज को बंधक बनाया, बीजिंग की जगह दूसरे शहर में उतरी फ्लाइट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीजिंग.  एयर चाइना की फ्लाइट में रविवार को एक यात्री ने फाउंटेन पेन के बल पर एयर होस्टेस को बंधक बना लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने सेंट्रल चीन के झेंगझोऊ एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद हालात को काबू किया। फ्लाइट ने हूनान प्रांत के चांगशा से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी। चीन के सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, आरोपी यात्री ने क्रू को धमकाने के लिए यह हरकत की। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

 

क्रू को धमकाने की वजह सामने नहीं आई

- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एयर चाइना की फ्लाइट संख्या 1350 ने सुबह 8.40 बजे चांगशा से टेकऑफ किया। इसे 11 बजे बीजिंग पहुंचना था। इसी दौरान एक यात्री ने एयर होस्टेस को बंधक बना लिया।

- हालांकि, कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते फ्लाइट को झेंगझोऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इससे पहले यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एजेंसियों ने आरोपी यात्री को काबू कर बंधक संकट खत्म किया। फ्लाइट के सभी पैसेंजर सुरक्षित हैं।

 

बिजनेस क्लास में हुई घटना

- इस फ्लाइट में सवार एक पैसेंजर ने बताया कि ये घटना बिजनेस क्लास में हुई। इसे इकोनॉमी क्लास से अलग करने वाले दरवाजे बंद थे। इसी वजह से किसी को कुछ पता नहीं चला कि अंदर क्या हो रहा है?

- जब कुछ यात्रियों ने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो एयरपोर्ट पर हथियारों से लैस भारी पुलिस बल तैनात था। उनके साथ फायर इंजन और एंबुलेंस भी नजर आ रही थीं।

खबरें और भी हैं...