एयर इंडिया लिमिटेड ने केबिन क्रू के 295 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए है। उम्मीदवार अपनी इच्छा से इनके लिए अप्लाई कर सकते है आपको बता दें एअर इंडिया भारत की ध्वज-वाहक विमान सेवा है। यह भारत सरकार की चलाई हुई दो विमानसेवाओं में से एक है दूसरी है इंडियन एअरलाईन्स जिसका एयर इंडिया में विलय हो चुका है. एअर इंडिया का कार्यवाहक केन्द्र मुम्बई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहाँ से एयर इंडिया की उड़ानें विश्व में 39 गन्तव्य स्थान और भारत में 12 गन्तव्य स्थानों तक जाती हैं।
केबिन क्रू के कर्तव्य: चलिए अब आपको बताते हैं केबिन क्रू के मेंबर्स को क्या काम आना चाहिए और वो क्या काम करते हैं. केबिन क्रू के हर किसी मेंबर को पता होना चाहिए की उड़ान के दौरान अप्रत्याशित परिस्थितियों को कैसे संभालना है, यात्रियों को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा कैसे प्रदान करनी हैं, इसके साथ सामान्य कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करना इनकी एहम भूमिका होती है।
शैक्षिक योग्यता - 12 वीं / डिप्लोमा / डिग्री (होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी / ट्रेवल एंड टूरिज्म) / स्नातक डिग्री + इंग्लिश एवं हिंदी भाषा का ज्ञान
पद विवरण - एक्सपीरियंस्ड केबिन क्रू, ट्रेनी केबिन क्रू
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि - 2 मई 2018
आयु सीमा - उम्मीदवार की आयु18-35 साल के बीच होनी चाहिए
चयन प्रकिया- उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक मेडिकल एग्जामिनेशन, पर्सनालिटी असेसमेंट राउंड और रिटेन टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार किया जाएगा।
सैलरी - ट्रेनिंग के समय - 15,000 रुपये दिए जायेंगे, ट्रेनिंग के बाद - 18,400 रुपये दिए जायेंगे।
आवेदन कैसे करें- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफीशियल वेबसाइट www.airindia.in के जरिए 2 मई 2018 तक अप्लाई कर सकते है।