पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गगन शक्ति में पैरा कमांडों ने दुश्मन की धरती पर जाकर किया कब्जा, ऐसे दिया इस ऑपरेशन को अंजाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. पश्चिमी क्षेत्र में एक सप्ताह से चल रहे एयरफोर्स के वारगेम गगन शक्ति 2018 के दौरान पैरा कमांडों ने दुश्मन की धरती पर जाकर कब्जा किया। इस युद्धाभ्यास की धुरी जोधपुर एयरबेस सहित पश्चिमी सीमा के छह एयरफोर्स स्टेशन से सी 130 जे हरक्यूलिस तथा सात एएन 32 एयरफोर्स व पैरा कमांडों को लेकर उड़े। पैराशूट ब्रिगेड के बटालियन स्तर की इस घातक कार्रवाई के दौरान दिन रात और संध्या के समय पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। दुश्मन के इलाके में उतारा गया...

 

- सुखोई 30 से पूरे ऑपरेशन को दुश्मन के इलाके तक सुरक्षा प्रदान की गई।

- एयरबोर्न ऑपरेशन के दौरान पूरे घातक दस्ते को हवा से दुश्मन के इलाके में उतारा गया।

- पश्चिमी क्षेत्र में एक सप्ताह से चल रहे एयरफोर्स के वारगेम गगन शक्ति 2018 के दौरान पैरा कमांडों ने दुश्मन की धरती पर जाकर कब्जा किया।

- इस युद्धाभ्यास की धुरी जोधपुर एयरबेस सहित पश्चिमी सीमा के छह एयरफोर्स स्टेशन से सी 130 जे हरक्यूलिस तथा सात एएन 32 एयरफोर्स व पैरा कमांडों को लेकर उड़े।

- पैराशूट ब्रिगेड के बटालियन स्तर की इस घातक कार्रवाई के दौरान दिन रात और संध्या के समय पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

- सुखोई 30 से पूरे ऑपरेशन को दुश्मन के इलाके तक सुरक्षा प्रदान की गई। एयरबोर्न ऑपरेशन के दौरान पूरे घातक दस्ते को हवा से दुश्मन के इलाके में उतारा गया। 

 

600 फाइटर प्लेन दिखा रहे दम

चीन और पाकिस्तान को हवा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए 8 अप्रैल से शुरू हुए इस वॉरगेम में 600 फाइटर प्लेन अपना कौशल दिखा रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान एयर टू एयर काउंटर अटैक में महारत हासिल करने पर है। युद्धाभ्यास की पूरी थीम एयर सपोर्ट, नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर, अटैक, काउंटर अटैक व सेना के दूसरे अन्य अंगों के साथ संयुक्त ऑपरेशन के आधार पर रखी गई है।

 

सुखोई, मिग, जगुआर और मिराज भी दिखा रहे ताकत

 

वारगेम में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की पूरी स्क्वाड्रन अपनी ताकत दिखा रही हैं। इनके अलावा सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, मिग 27, जगुआर व मिराज जैसे 600 से ज्यादा लड़ाकू सहित कुल 1100 विमान हिस्सा ले रहे हैं। बड़े परिवहन विमान सी-17 ग्लोब मास्टर, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस और अटैक हेलिकॉप्टर एमआई 35, एमआई 17 वी 5, एमआई 17, एएलएच ध्रुव, एएलएच भी शामिल हैं।

 

पहली बार महिला फाइटर पायलट ले रही हिस्सा

 

वारगेम में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की पूरी स्क्वाड्रन अपनी ताकत दिखा रही हैं। इनके अलावा सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, मिग 27, जगुआर व मिराज जैसे 600 से ज्यादा लड़ाकू सहित कुल 1100 विमान हिस्सा ले रहे हैं। बड़े परिवहन विमान सी-17 ग्लोब मास्टर, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस और अटैक हेलिकॉप्टर एमआई 35, एमआई 17 वी 5, एमआई 17, एएलएच ध्रुव, एएलएच भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...