पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. दो दिन पहले संगरूर से चंडीगढ़ एयरहोस्टेस के इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने वाले 20 साल के पुष्पिंदर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को पुष्पिंदर सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल के साथ लगते पार्क में बेंच पर लेटा हुआ मिला। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। जिस समय पुष्पिंदर को गोली लगी उस समय उसके साथ एक लड़की भी मौजूद थी, जिसने एयरहोस्टेस की ड्रेस पहनी हुई थी। घटना के बाद लड़की ने किसी को फोन किया और करीब दो मिनट तक वह मौके पर मौजूद रही। इसके बाद वह चली गई। यह सारी घटना पास की एक कोठी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
पार्क में बेंच पर बेहोश लेटा होने की मिली थी सूचना
- पुष्पिंदर के पिता संगरूर में ज्वेलर हैं। 12वीं पास करने के बाद वह दो दिन पहले ही चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस का कोर्स करने के लिए आया था। वह रोजाना क्लास के बाद अप-डाउन करता था। सोमवार रात करीब साढ़े 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने सूचना दी कि पार्क में बेंच पर एक लड़का बेहोश लेटा हुआ है।
- पुलिस उसे साथ लेकर जीएमसीएच-32 पहुंची जहां पर पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। जांच की गई तो पुष्पिंदर के पास से एक बैग में एक पिस्टल मिली। साथ ही उसके पेट पर एक घाव था जो देखने से गोली का लग रहा था। तुरंत जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर जाकर पुलिस ने जांच शुरू की।
लड़की की मौजूदगी और गैरमौजूदगी के बीच लगी गोली
लाेगों के मुताबिक, शाम को 6:49 बजे पार्क में पुष्पिंदर और उसके साथ एक लड़की थी। 7:15 बजे लड़की चली गई। इन 26 मिनट में ही पुष्पिंदर को गोली लगी। जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वहां से घटनास्थल के बीच में एक पेड़ है। इस वजह से यह नहीं पता चला कि गोली कैसे चली।
पिता की लाइसेंसी पिस्टल बिना बताए लाया, मकसद नहीं लगा पता
घटना के बाद पुष्पिंदर के फोन पर कॉल्स आ रहे थे। फोन पुलिसकर्मी ने पिक किया और उसके घरवालों को सूचना दी। देर रात तक मृतक के घरवाले जीएमसीएच 32 पहुंचे। पुष्पिंदर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर चंडीगढ़ आया था। इसे क्यों लाया, यह क्लियर नहीं है। फुटेज में दिख रहा है कि लड़की डरी हुई थी और फोन कर रही थी। ऐसा लगा कि वह जानती थी कि पुष्पिंदर के पास पिस्टल है और उसे गोली लगी है।
हादसा या खुदकुशी.
- लड़की ने एयरहोस्टेस की ड्रेस पहनी हुई थी, जिससे लग रहा है कि वह पुष्पिंदर के साथ ही पढ़ती होगी। लड़की के मिलने के बाद ही खुलासा होगा कि आखिर यह घटना कैसे हुई है। पुष्पिंदर अपने साथ पिस्टल लेकर क्यों आया था। लाया तो गोली कैसे चली। जब गोली चली तो पिस्टल उसके बैग में थी या फिर उसे बाद में बैग में रखा गया था। इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।
- पुलिस के मुताबिक, मौके से फोरेंसिक टीम से सैम्पल लिए गए हैं। पिस्टल पिता की है। इसी पिस्टल से गोली चली है या नहीं इसका अभी हम फोरेंसिक टीम से जांच करवाएंगे। ^
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.