पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्यूबा के हवाना में टेक-ऑफ के दौरान बोइंग-737 क्रैश, प्लेन में सवार थे 104 यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हवाना. क्यूबा की राजधानी हवाना में एयरपोर्ट से टेक-आफ के कुछ देर बाद ही एक बोइंग-737 विमान क्रैश हो गया। लोकल मीडिया के मुताबिक, विमान में 104 लोग सवार थे। हादसा एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर हुआ है। लोगों ने दावा किया है कि क्रैश होने के बाद विमान में विस्फोट भी हुआ। 

 

सरकारी एयरलाइन का था प्लेन
- क्यूबा के सरकारी मीडिया ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ बोइंग-747 सरकारी एयरलाइन क्यूबाना डे एविएशियोन का था। ये विमान घरेलू उड़ान के लिए हवाना से होलोगिन शहर जा रहा था। 
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जगह विमान क्रैश हुआ उस जगह से धुएं की घनी चादर उठ रही थी। हालांकि, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुके हैं। 

 

घटनास्थल के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति
- क्यूबा के रेडियो ने अपने ट्विटर हैंडल से बताया कि प्लेन बोएरोस से हवाना जाने वाले हाईवे पर क्रैश हुआ है। ये जगह एयरपोर्ट के काफी करीब है।
- जानकारी के मुताबिक, हाल ही में क्यूबा के राष्ट्रपति चुने गए मिगेल डियाज-कनेल भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...