पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशंगाबाद. प्रशासन ने हवाई पट्टी निर्माण की अनुमति शासन से मांगी है। इसके लिए 4 करोड़ 82 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। हवाई पट्टी 1:30 किमी लंबी होगी। इसके निर्माण के बाद बड़े हवाई जहाज लैंड हो सकेंगे। पचमढ़ी में विदेशी और राज्य से बाहर के पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
भोपाल से हवाई मार्ग से केवल 30 मिनट में पचमढ़ी पहुंच पाएंगे। पिपरिया एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया हवाई पट्टी की सैद्धांतिक अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। निश्चित ही हवाई पट्टी बनने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अभी पचमढ़ी में पर्यटकों के लिए फिलहाल न ताे रेल सुविधा है और न हवाई सुविधा। पचमढ़ी पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का ही सहारा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.