मुंबई. ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल टाइम की दो रेयर फोटोज शेयर की हैं। ऐश्वर्या की ये फोटोज तब की हैं, जब वे बेटी आराध्या की उम्र की हुआ करती थीं। उन्होंने एक फोटो के साथ लिखा है, "आराध्या की उम्र में ग्रेड 1 में।" वहीं, दूसरी फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, "LKG टाइम।" अगर फोटोज को गौर से देखें तो पाते हैं कि ऐश्वर्या 6 साल की उम्र में बेटी आराध्या जैसी ही दिखती थीं। इंस्टाग्राम पर हुए 2.9 मिलियन फॉलोअर्स...
- ऐश्वर्या ने इसी साल 11 मई को इंस्टाग्राम पर ओफिशियल एंट्री ली। महज 10 दिन में उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.9 मिलियन पहुंच चुकी है। यहां ऐश ने पहली फोटो बेटी आराध्या के साथ ही शेयर की थी। इसके बाद जब आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं, तब भी उन्होंने दोनों की फोटो फैन्स के साथ शेयर की थीं। बता दें कि 6 साल की आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।