मुंबई. पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की मानें तो पति
अभिषेक बच्चन उनके फेवरेट एक्टर हैं। दरअसल, हाल ही में मीडिया इंटरेक्शन के दौरान ऐश्वर्या से पूछा गया था कि उनके फेवरेट एक्टर कौन हैं? जवाब में ऐश ने अभिषेक का नाम लिया। गौरतलब है कि ऐश्वर्या हाल ही में 71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गई थीं। वहीं मीडिया से उनका ये इंटरेक्शन हुआ।
ऐश्वर्या बोलीं- मुझे अपना एटीट्यूड बदलने की जरूरत है...
- ऐश्वर्या ने कान्स के दौरान वीडियो इंटरेक्शन में अपने ब्रेक के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, " मैंने आराध्या के लिए ब्रेक लिया, आज भी मुझे पूछा जाता है कि मैं ज्यादा फिल्मों में क्यों नजर नहीं आती? जी हां, मैं ज्यादा फिल्में करना चाहती हूं। मैं अपने काम कुछ आराम से करती हूं। मैं आराध्या के लिए मां का रोल करके खुश हूं और काम छोड़ती जा रही हूं। अभी भी मुझे जब अच्छी स्क्रिप्ट मिलती हैं तो मुझे लगता है कि कर लेना चाहिए। लेकिन फिर सोचती हूं कि एक महीने का हॉलिडे और एन्जॉय कर लेती हूं। अगले महीने से काम करूंगी। मुझे लगता है मेरे इस एटीट्यूड को बदलना बहुत जरूरी है।"