पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐश्वर्या राय, कान्स फिल्म फेस्टिवल, Aishwarya Rai Spoke For Every Woman At Cannes

ऐश्वर्या बोली - मेकअप करने का मतलब ये नहीं कि औरतों के पास दिमाग नहीं होता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कान्स. एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान महिलाओं की समाज में स्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाज को इस अवधारणा से ऊपर उठने की जरूरत है कि मेकअप करने वाली महिलाओं के पास दिमाग नहीं होता है। उन्होंने बातचीत में ये भी कहा कि हमें एक-दूसरे को जज करने से बचना चाहिए। ऐश ने कहा यदि औरतें मेकअप लगाती है तो इसका मतलब ये नहीं कि वे मूर्ख हैं और उनमें संवेदनशीलता की कमी है। बता दें कि ऐश्वर्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर 11-12 मई को वॉक किया था। ऐश वापस मुंबई लौट आईं हैं। बातचीत में ऐश ने ये भी कहा...

 

 


- ऐश्वर्या ने कहा, यदि महिलाएं मेकअप नहीं करती तो इसका मतलब ये नहीं कि उनकी दिलचस्पी लोगों या रंगों में नहीं है। या उनके पास बहुत दिमाग है क्योंकि आप मेकअप नहीं लगाती हैं।
- कान्स में ऐश ने अपने डिजाइनर आउटफिट्स, स्‍टाइल और एटीट्यूड से सभी को इम्‍प्रेस किया।

- ऐश पिछले 17 साल से कान्स में जा रहीं। इस बार उन्होंने डिजाइनर मिशेल सिनको का पीकॉक मोटिफ गाउन पहना था और वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।
- दूसरे दिन (12 मई) उन्होंने डिजाइनर रामी कदी (Rami Kadi) का सिल्वर गाउन पहना था। 

 

 

 

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें ऐश्वर्या राय की कान्स रेड कार्पेट की फोटोज...

खबरें और भी हैं...