पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. मंगलवार शाम को ये न्यूज सोशल मीडिया पर आई कि अजय देवगन का हेलिकॉप्टर महाबलेश्वर के पास क्रैश हो गया है। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया है और ये न्यूज तेजी से वायरल गई। लेकिन हम आपको बता दें ये खबर सरासर फेक और अजय पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यहां तक कि खबर के साथ उनकी चोटिल फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें गंभीर चोटें दिख रही हैं। हालांकि ये फोटोज भी फेक हैं। अजय देवगन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। महाबलेश्वर की पुलिस ने की पुष्टि...
- महाबलेश्वर की लोकल पुलिस ने अजय देवगन के बारे में जानकारी दी है और इस फेक खबर से पर्दा उठाया है।
- पुलिस ने बयान में कहा है कि, "अजय को लेकर जो मैसेज व्हाट्सअप पर वायरल हो रहा है, वो पूरे तरीके से फर्जी है।"
- पुलिस इस बात की जांच करने में जुटी है कि आखिर ऐसे मैसेज कहां से आने शुरू हुए?
- महाबलेश्वर थाने के सीनियर अधिकारी ने कहा, "अजय देवगन के हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर में अगर कोई भी सच्चाई होती तो सबसे पहले इसकी खबर हमें होती, लेकिन जांच पड़ताल के बाद ये पता चला कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.