पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिलासपुर/पेंड्रा. जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उनकी सभा से 16 किमी के फासले की सभा के बारे में उन्होंने कहा कि कोई मेहमान कोतमी में सभा करने आये हैं। वे सीतापुर भी गए थे लेकिन उससे लगे जशपुर नहीं गए जहां पत्थरगड़ी करने वाले आदिवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्हें वहां जाने की फुर्सत नहीं है। वे मुख्यमंत्री के इलाके में भी नहीं जाते। राहुल भाजपा से नहीं मुझसे लड़ने आएं हैं। जोगी ने कहा कि उनका इलाके में स्वागत है लेकिन वे यहां आकर उनकी सभा की भीड़ देखें। उनसे 10 गुना ज्यादा लोग यहां आए हैं। जोगी ने कहा कि कोई उन्हें उनके नाम से नहीं बुलाता। कोई चाचा कहता है तो कोई भतीजा, यहां जीजा कहने वाले भी आए हैं।
जोगी बीमार नजर आ रहे थे, इसलिए ज्यादा नहीं बोले
दरअसल अपने भाषण में अमित जोगी ने कार्यक्रम में मुखबिरों के सक्रिय होने का अंदेशा जताया था। जोगी बीमार नजर आ रहे थे। यही वजह है कि वे ज्यादा देर तक नहीं बोले। उन्हें सुनने के लिए दोपहर से ही लोग पेंड्रा के फिजिकल काॅलेज के मैदान में पहुंचने लगे थे। तेज धूप और गर्मी के बावजूद शाम तक भीड़ पहुंचती रही। हालांकि कई लोग धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में चले गए। पेंड्रा को जिला बनाने का वादा : किसान आदिवासी सम्मेलन में जोगी ने किसी चुनावी सभा की तरह कहा कि उन्हें जिताया तो हर वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे गौरेला, पेंड्रा व मरवाही को नया जिला बनाएंगे। नए जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर जोगी ने दांव खेला।
जोगी ने पढ़ा दोहा, कहा जनता कांग्रेस ल देख के लबरा कहां लुकाय रे
जोगी ने छत्तीसगढ़ी में दोहा पढ़ते हुए कहा बात.बात कहत हे संगी बात कहा ले आए रे जनता कांग्रेस ल देख के लबरा कहां लुकाय रे।
राहुल के लिए कहा- ए उन्हें ज्यादा नहीं समझता
जोगी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें पेन्ड्रा आने का बहुत शौक है तो आए। वे अपना शौक पूरा करे। उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करेंगे क्योकि उन्हें ज्यादा नहीं समझ पाए है।
जोगी आए तो कुर्सी छोड़ मंच पर नीचे बैठ गए नेता: पूर्व मुख्यमंत्री जोगी जब मंच पर पहुंचे विधायक रामचंद्र रायए सियाराम कौशिक के साथ ही अन्य नेता कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और इसके बाद उनके पास मंच पर नीचे बैठ गए।
जोगी नहीं बल्कि राहुल के मंच पर पहुंचीं रेणु
रेणु जोगी अजीत जोगी की सभा में जाने के बजाय राहुल गांधी के मंच पर नजर आईं। उन्होंने राहुल का स्वागत भी किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.