पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई में खेले गए आईपीएल के 9वें मैच में आकाश अंबानी अपनी मंगेतर श्र्लोका मेहता के साथ नजर आए। दोनों साथ मिलकर टीम को चीयर करते नजर आए। हालांकि, आकाश कुछ टेंशन में दिखे। आपको बता दें कि श्लोका हीरा कारोबारी रसैल और मोना मेहता के तीन बच्चों में सबसे छोटी हैं। रसैल रोजी ब्लू डायमंड्स के प्रमुख हैं। उन्हें देश के टॉप-6 हीरा कारोबारियों में गिना जाता है। साथ पढ़े हैं आकाश-श्र्लोका..
- आकाश और श्लोका ने धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से एक साथ पढ़ाई की है। श्लोका ने 2009 में पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मानव विज्ञान और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री ली।
- श्लोका मेहता जुलाई 2014 से रोजी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर हैं। वह कनेक्टफॉर की को-फाउंडर भी हैं जो विभिन्न एनजीओ को उनकी जरूरत के मुताबिक वॉलेंटियर मुहैया कराती है।
इसी साल हो सकती है शादी
आकाश और श्लोका की शादी इसी साल दिसंबर में 8 से 12 तारीख के बीच मुंबई के ओबेरॉय होटल में हो सकती है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, दोनों की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.